LIC पॉलिसी लेने से पहले क्या देखना चाहिए? (चेक करें यह 10 चीजें)

एलआईसी पॉलिसी खरीदने से पहले क्या क्या करना चाहिए (What should I check before buying LIC policy):

जब आप एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) पॉलिसी लेना का फैसला करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। LIC policy लेना आपकी जिंदगी की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस आर्टिकल में, मैं आपको एलआईसी पॉलिसी लेने पहले ध्यान में रखने वाली कुछ चीजों के बारे में जानकरी दूंगा।

LIC पॉलिसी लेने से पहले क्या देखना चाहिए?

LIC पॉलिसी लेने से पहले क्या देखना चाहिए?

एलआईसी की कोई भी बीमा पॉलिसी लेने से पहले आपको नीचे दी गई इन 10 बातों का ध्यान रखना चाहिए–

1. एलआईसी पॉलिसी लेने से पहले अपनी जरूरतें जान लें

सबसे पहले एलआईसी पॉलिसी लेने पहले, अपनी जरूरतों और लक्ष्य को समझना बहुत जरूरी है। जैसे कि आपको पॉलिसी से क्या उम्मीद है? क्या आपको अपनी आपकी फैमिली के लिए फाइनेंशियल सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट प्लानिंग की जरूरत है? और उसी को देखते हुए आपको अपने लक्ष्यों के अनुसार सही पॉलिसी चुनने में मदद मिलेगी।

2. पॉलिसी के प्रकार जान लें

LIC में कई प्रकार के पॉलिसी होती हैं, जैसे टर्म इंश्योरेंस, एंडोमेंट पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, पेंशन प्लान आदि। हर पॉलिसी का अपना अलग मक्सद और फायदा होता है। पॉलिसी के प्रकारों के बारे में जानकरी प्राप्त करें और अपनी जरूरत के अनुसार एक अच्छी पॉलिसी का चयन करें।

3. प्रीमियम राशि पर ध्यान दें

एलआईसी पॉलिसी के लिए आपको प्रीमियम भरना होता है। पॉलिसी के कार्यकाल, कवरेज राशि, और आपकी उम्र के आधार पर प्रीमियम राशि तय होती है। आपकी आर्थिक स्थिति के अनुसार, प्रीमियम राशि को ध्यान में रखना जरूरी है। आप अपने बजट के हिसाब से प्रीमियम वहन कर सकेंगे या नहीं, इसका भी विचार करें।

4. पॉलिसी कवरेज जरूर चेक करें

एलआईसी पॉलिसी की कवरेज राशि, मैच्योरिटी बेनिफिट, और राइडर्स (जैसे– Accidental death benefit, critical illness cover) को ध्यान में रखें। पॉलिसी की सही कवरेज राशि के लिए, अपनी आर्थिक स्थिति, देनदारियां और आने वाले खर्च का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा राइडर्स की उपलब्धि और उनकी जरूरत को भी समझें।

5. एलआईसी एजेंट और कंपनी की मदद लेना चाहिए

एलआईसी पॉलिसी लेने पहले, एक भरोसेमंद और अनुभवी एलआईसी एजेंट से मिलना जरूरी है। एजेंट आपको एलआईसी के बारे में पूरी जानकारी देगा और सही पॉलिसी चुनने में मदद करेगा। एलआईसी की रेपुटेशन, claim settlement ratio और customer reviews आदि के बारे में जान लेना भी बहुत जरूरी है।

6. पॉलिसी नियम और शर्तें जरूर पढ़ लें

LIC पॉलिसी लेने से पहले पॉलिसी के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें और समझें। पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि, सरेंडर वैल्यू, प्रीमियम पेमेंट फ्रीक्वेंसी, ग्रेस पीरियड, रिवाइवल प्रोसेस आदि के बारे में पूरी जानकरी प्राप्त करें।

7. क्लेम सेटलमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें

एलआईसी पॉलिसी के क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को भी ध्यान में रखें। एलआईसी के क्लेम सेटलमेंट रेशियो और क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को समझना बहुत जरूरी है। क्लेम सेटेलमेंट प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होना चाहिए। इसमें ज्यादा जटिलताएं होने पर LIC पॉलिसी लेने से अच्छा दूसरे विकल्पों पर विचार करना हो सकता है।

8. पॉलिसी लेने से पहले ऑनलाइन रिसर्च जरूर करें

एलआईसी की वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एलआईसी पॉलिसी और उसकी जानकारी के बारे में रिसर्च करें। ऑनलाइन कैलकुलेटर और टूल्स का प्रयोग करके आप पॉलिसी का प्रीमियम, कवरेज, और मैच्योरिटी बेनिफिट्स का आकलन कर सकते हैं।

9. कोई भी प्लान लेने से पहले आर्थिक योजना बनाएं

एलआईसी पॉलिसी खरीदने से पहले अपनी आर्थिक योजना का मूल्यांकन करना काफी जरूरी है। अपनी मौजूदा बीमा कवर, निवेश और अन्य आर्थिक लक्ष्यों को मूल्यांकन करें। अगर एलआईसी पॉलिसी आपकी आर्थिक स्थिति के अनुरूप बिल्कुल सही है और आपको लंबे समय तक लाभ पहुंच सकती है तभी आपको वह पॉलिसी लेना चाहिए क्योंकि सब लोगों की आर्थिक जरूरतें अलग-अलग होती हैं।

10. अलग-अलग पॉलिसी की आपस में तुलना करें

बाजार में उपलब्ध अलग-अलग एलआईसी पॉलिसी को तुलना करना महत्वपूर्ण है। विभिन्‍न पॉलिसी की गुणवत्‍ता, फायदे, प्रीमियम आदि का विश्‍लेषण करें ताकि आप एक सही निर्णय ले सकें। इसके अलावा, एलआईसी पॉलिसी को दूसरे बीमा प्रदान करने वाली कंपनियों से भी तुलना करनी चाहिए, ताकि आप अपने पैसे पर सबसे अच्छे रिटर्न प्राप्त कर सकें।

तो यह थे 10 महत्वपूर्ण पॉइंट जिनमें हमने आपको बताया है कि कोई भी एलआईसी पॉलिसी लेने से पहले आपको क्या-क्या देखना चाहिए और किन बातों का पता कर लेना चाहिए। उम्मीद करता हूं अब आप जब भी कोई पॉलिसी खरीदने जाएंगे तो आप एक सही policy खरीद सकेंगे जिससे आपका पैसा और परिवार दोनों सुरक्षित रहेगा।

ये भी पढ़ें,

4.8/5 - (5 votes)